नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया दुष्कर्म, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

Must read

गरुग्राम।  गुरुग्राम के सोहना में एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रात के समय किशोरी को घर में अकेला देख पांच युवक घर में घुस आए और सामूहिक दुष्कर्म किया। सोहना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग किशोरी अपने छोटे भाई बहनों के साथ सो रही थी। माता-पिता रिश्तेदारी में गए थे। सुबह किशोरी के ताऊ को देखकर आरोपित युवक किशारी को उसके घर के बाहर ही छोड़ कर भाग गए। लड़की की हालात बिगड़ी हुई थी। पीड़िता ने स्वजन को आपबीती बताई। स्वजन ने सोहना के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया और शहर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर पॉक्सो एक्ट के तहत पांच युवकों के विरूद्ध नामजद मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता के ताऊ ने बताया कि उनकी बहन के यहां मौत हो गई थी। सभी लोग बहन के यहां गए हुए थे। जांच अधिकारी सहायक इंस्पेक्टर बबिता ने बताया कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article