दो भाईयों पर चाकू से हमला

Must read

नई दिल्ली| जाफराबाद थाना क्षेत्र में दो भाईयों पर चाकू से हमला करने के मामला सामने आया है। पीड़ित ओसामा और आतिर परिवार के साथ जाफराबाद में रहते हैं। जाफराबाद कुएं वाली गली के पास दो पक्षों के बीच झगड़े में कुछ लोगों ने ओसामा और आतिर के पेट और पैर पर चाकू मार दिया। जिन्हें घायल हालत में इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस प्राथमिकी पंजीकृत करके आरोपितों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्हें जाफराबाद कुएं वाली मस्जिद में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसमें दो भाईयों पर चाकू से हमला हुआ। एक से पेट और दूसरे से पैर में चाकू लगा। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस अस्पताल पहुंची तो वहां घायलों का इलाज चल रहा था। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों और सीसीटीवी की मदद से आरोपितों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article