देवरिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6  लोगों की हत्या

Must read

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुए खूनी संघर्ष में छह लोगों की हत्या कर दी गई। घटना भूमि विवाद को लेकर हुई। मृतकों में एक परिवार के पांच लोग हैं जबकि दूसरी तरफ के एक पूर्वजिला पंचायत सदस्य की हत्या हुई है। वारदात के बाद गांव मेंतनाव को देखते हुए करीब दो दर्जन थानों की पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। मौके का कमिश्नर और आईजी ने पहुंच कर जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेघटना पर गहरा दुःख व्यक्त करतेहुए दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई का निर्देश दिया है।  फतेहपुर के लेड़हा टोलेके रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे के छोटे भाई साधु दुबे ने 2014 में अपने हिस्से की करीब 10 बीघा भूमि गांव के अभयपुरा टोलेके रहने वाले पूर्वजिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेच दी थी। इसी बात को लेकर सत्यप्रकाश दूबे और प्रेमचंद यादव के परिवार के बीच रंजिश चल रही थी। सोमवार की सुबह करीब 7:00  बजे प्रेमचंद यादव बाइक से बैनामा लिए गए खेत को देखने गए थे। इसके बाद वे सत्यप्रकाश दूबे के घर पहुंच गए। यहां उनकी सत्यप्रकाश दूबे के परिजनों से कहासुनी होने लगी। उसी दौरान विवाद बढ़ गया और धारदार हथियार से सत्यप्रकाश दूबे व उनके परिजनों नेप्रेमचंद यादव की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी जैसे ही प्रेमचंद यादव के परिजनों और उनके टोले पर रहने वाले लोगों को हुई वे आक्रोशित हो गए। वहां से दर्जनों की भीड़ लाठी-डंडा और असलहे के साथ सत्यप्रकाश दूबे के घर पहुंची और हमला बोल दिया। आक्रोशित लोग सत्यप्रकाश के घर का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस गए और घर में छुपे सत्यप्रकाश दूबे और उनके परिजनों को बेरहमी से मारने पीटनेके बाद गला रेत दिया। इस वारदात में मौके पर ही सत्यप्रकाश दूबे, उनकी पत्नी, दो बेटी और बेटे की मौत हो गई जबकि आठ साल के एक बेटे की स्थिति गंभीर है। उसेबीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। जिन लोगों की हत्या हुई है उनमें सत्यप्रकाश दूबे (55) पुत्र जनार्दन दूबे , किरन दूबे (45) पत्नी सत्यप्रकाश दूबे, सलोनी (18) पुत्री सत्यप्रकाश दूबे,  नंदिनी (10) पुत्री सत्यप्रकाश दूबे, गांधी (15) पुत्र सत्यप्रकाश दूबे और प्रेमचंद यादव (45) पुत्र रामभवन यादव  शामिल हैं। वहीं अनमोल (8) पुत्र सत्यप्रकाश दूबे को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। फतेहपुर में 6 लोगों की हत्या की सूचना मिलतेही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। कुछ ही घंटे में गोरखपुर से कमिश्नर अनिल ढींगरा एवंआईजी जेरविन्दर गौड़ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही कार्रवाई का निर्देश दिया। घटना के बाद जिले के सभी थानों के अलावा गोरखपुर की चौरीचौरा और झंगहा थाने की पुलिस भी फतेहपुर बुला ली गई। इसके अलावा एक प्लाटून पीएसी भी फतेहपुर चौराहेसेलेकर गांव तक लगाई गई है। बड़ी संख्या में पुलिस लाइन सेभी फोर्स भेजी गई है। डीएम अखण्ड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्माखुद गांव में कैंप कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेघटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नेमृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article