दिल्ली से भागकर साहिल ने बुलंदशहर में अपनी बुआ के घर ठहरा था

Must read

बुलंदशहर। दिल्ली में किशोरी साक्षी की नृशंस हत्या करने के बाद आरोपी साहिल ने पहासू के गांव अटेरना स्थित अपनी बुआ के घर ठकरा था। जहां से दिल्ली पुलिस उसे पकड़ा था। जिसके बाद अब फिर से दिल्ली पुलिस हत्यारोपित साहिल को लेकर उसके बुआ के घर पहुंची और यहां रह गए उसके जूतों को पालीथीन में रखकर अपने साथ ले गई।
दिल्ली में किशोरी साक्षी की हत्या करने के बाद हत्यारोपित साहिल रविवार रात में ही बस से बुलंदशहर पहुंचा था और वहां से पहासू के गांव अटेरना स्थित अपनी अपनी बुआ शम्मो के घर पहुंच गया था। सोमवार को बुआ के घर पहुंची दिल्ली पुलिस ने उसे सोते हुए ही पकड़ लिया था और अपने साथ उसे दिल्ली ले गई थी। जहां न्यायालय से रिमांड पर दिल्ली पुलिस ने आरोपित को लिया। साथ ही गुरुवार सुबह को दिल्ली पुलिस हत्यारोपित साहिल को लेकर उसके बुआ के घर गांव अटेरना पहुंच गई, जहां दिल्ली पुलिस ने बुआ के पुत्र अमन से घर का दरवाजा खुलवाया और उसके बाद आरोपित को घर में अंदर लेकर चली गई। अमन ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आरोपित साहिल के जूते घर में छूटने की बात कही। जिस पर अमन ने जूते (स्पोर्ट्स शूज) एक पालीथीन में रखते हुए दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि पुलिस को जूतों पर खून के निशान होने का शक था। जिसके चलते ही पुलिस हत्यारोपित को यहां लेकर जूते लेने पहुंची थी। आरोपित के बुआ के बेटे अमन ने बताया कि उन्होंने पुलिस को पूरा सहयोग किया और जूते उनके सुपुर्द कर दिया। जूतों पर खून के निशान आदि को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है। दिल्ली पुलिस कुछ ही समय रूकने के बाद रवाना हो गई।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article