दिल्ली सरकार ने मांगी सेना से मदद

Must read

नई दिल्ली। पूरी रात दिल्ली सरकर की टीमें डब्ल्यूएचओ बिल्डिंग के पास ड्रेन नंबर 12 के रेगुलेटर के पास नाले में आई दरार को ठीक करने के लिए काम करती रहीं। फिर भी इस दरार को ठीक नहीं किया जा सका है। यहां से यमुना का पानी शहर में प्रवेश कर रहा है। इसके कारण आईटीओ और आसपास बाढ़ आ रही है। इंजीनियर पूरी रात काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मैंने मुख्य सचिव को सेना, एनडीआरएफ की मदद लेने का निर्देश दिया है, इसे तत्काल ठीक किया जाने की जरूरत है। वहीं यमुना के पानी को लेकर कुछ देर पहले बैठक कर राजस्व मंत्री आतिशी ने दिल्ली का हाल जाना। अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने पानी की स्थिति और यमुना से प्रभावित लोगों को पहुंचाई जा रही मदद पर बात की। प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं दिल्ली में आईटीओ रेलिंग और उसी इलाके में स्थित कई खंभों में करंट आने की बात सामने आई है। प्रशाशन का अनुरोध है कि लोग इन रास्तों पर आने से बचें।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article