तिहाड़ जेल में गैंगवार, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

Must read

नई दिल्ली। एशिया की सबसे बड़ी जेल में शुमार होने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार की खबर है जिसमें गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की जेल में ही हत्या हो गई है। सूत्रों के अनुसार टिल्लू पर जेल में बंद बदमाश योगेश टुंडा ने लोहे की रॉड से बने सुए से हमला किया। टिल्लू को इलाज के लिए पश्चिमी दिल्ली के डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने टिल्लू को मृत घोषित कर दिया। टिल्लू रोहिणी कोर्ट में हुई फायरिंग मामले में मुख्य साजिशकर्ता था। रोहिणी कोर्ट शूटआउट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी मारा गया था। 33 वर्षीय टिल्लू ताजपुरिया तिहाड़ जेल की हाई रिस्क वॉर्ड में जेल नंबर 8 में बंद था। टिल्लू पर सुबह करीब 6.15 मिनट पर जेल में ही बंद चार बदमाशों दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेंद्र और रियाज खान ने सुए से हमला कर दिया। घायल अवस्था में टिल्लू को अस्पताल ले जाया गया। सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया, दिल्ली में अलीपुर के पास ही ताजपुर गांव का रहने वाला था। ये कुख्यात गैंगस्टर बाहरी दिल्ली और हरियाणा से अपना गैंग चलाता था। टिल्लू ने दिल्ली की मंडोली जेल में बैठे-बैठे ही गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करवा दी थी। उसने रोहिणी कोर्ट में अपने शूटर भेजकर इस हत्या को अंजाम दिलावाया था। हालांकि, पुलिस ने दोनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया था। टिल्लू ने अपने साथ पवन की हत्या का बदला लेने के लिए ही गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करवाई थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article