डीसीडब्लयू अध्यक्ष ने अस्पताल में एक 15 वर्षीय बलात्कार पीड़िता से मुलाकात की, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने एक 15 साल की लड़की से रेप के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग को लड़की के पिता से शिकायत मिली, जिन्होंने आयोग को बताया कि वह अपने परिवार के साथ मदनगीर, अंबेडकर नगर में रहते हैं। उन्होंने बताया है कि 23 अप्रैल 2023 की रात में उनकी बेटी लापता हो गई और जब उन्होंने दिल्ली पुलिस के सामने शिकायत दर्ज कराई तो उन्हें सुबह तक इंतजार करने के लिए कहा गया। सुबह बच्ची वापस आई तो उसने बताया कि वह छत पर सो रही थी। पिता ने बताया है कि घटना के बाद लड़की का व्यवहार एकदम से बदल गया और वह शांत और अलग-थलग रहने लगी। विशेषज्ञों द्वारा उसकी काउंसलिंग भी करवायी गयी, लेकिन समय के साथ उसकी हालत बिगड़ती गई और उसको पैनिक अटैक आने लगे। 17 अगस्त 2023 को लड़की को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पता चला कि वह 3-4 महीने की गर्भवती है। काउंसलिंग के दौरान पता चला कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने 23 अप्रैल 2023 की रात में उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। शिकायतकर्ता ने कहा है कि आरोपी ने लड़की को धमकी दी थी कि वह घटना के बारे में किसी को न बताए, अन्यथा वह उसके परिवार को मार डालेगा। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का पहले भी अक्टूबर-2018 से जनवरी-2019 तक संगम विहार में उसके घर की इमारत में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया था। आयोग को सूचित किया गया है कि मामले में अंबेडकर नगर थाने में आईपीसी की धारा 376 और 6 POCSO के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, एफआईआर में केवल एक आरोपी का उल्लेख है, अन्य का नहीं। आयोग को यह भी बताया गया कि अब तक पीड़िता का 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज नहीं किया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article