ट्रांस हिंडन इलाके में कार में बार चलाकर शराब पीने वाले 119 शराबी पकड़े, 19 वाहन सीज

Must read

संवाददाता

गाजियाबाद। गाजियाबाद में कमिश्नरेट बनने के बाद पुलिस शराब पीने वाले लोगो के खिलाफ लगातार करवाई कर रही है। सोमवार को साहिबाबाद स्थित ट्रांस हिंडन जोन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ एक बार फिर अभियान चलाया गया। पुलिस ने सड़कों पर कार में घूम-घूम कर शराब पीने वाले 111 लोगों को पकड़ा है और 19 वाहनों को सीज किया है।

डीसीपी ट्रांस हिंडन विवेक यादव ने बताया कि ठेकों के आसपास और सड़क पर घूमघूम कर वाहनों में शराब पीने वालों की पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी। शराब पीने वाले सड़क किनारे रेहड़ी पटरी वालों के पास खड़े हो जाते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है। जाम की स्थिति बनती है। हादसे का भी खतरा बनता है। सोमवार शाम छह बजे से रात दस बजे तक अभियान चला। इसमें इंदिरापुरम में 36 लोगों, खोड़ा में 20, कौशांबी में पांच, साहिबाबाद में आठ, लिंकरोड में 37, शालीमार गार्डन में पांच लोग पकडे़ गए। सभी थाना क्षेत्र से पुलिस ने कुल 19 वाहन सीज किए।

पिछले करीब तीन दिन से ट्रांस हिंडन में पुलिस की टीम अभियान चला रही है। इसके बाद भी लोग लगातार सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोगों से लगातार अपील की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीए, शराब पीकर वाहन न चलाएं।

विवेक चंद यादव ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article