ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पैरामेडिकल छात्र की मौत पर साथियों का प्रदर्शन

Must read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पैरामेडिकल छात्र उपदेश भारती की मौत होने पर साथियों ने प्रदर्शन किया। बताया गया है कि उपदेश को दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। उधर, उनकी मौत की खबर सुनते ही पैरामेडिकल छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने ओपीडी पर्चा काउंटर, आयुष्मान काउंटर आदि को बंद कर दिया। बलिया जिले के गांव रेवती के रहने वाले उपदेश भारती जिम्स में डीएमएटी कोर्स में अंतिम वर्ष के छात्र थे। दो सितंबर की शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं, सीटी स्कैन में दिमाग में एक रक्त का धब्बा बनने का पता चला। जिम्स में न्यूरो के इलाज की सुविधा नहीं होने के चलते उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 20 लख रुपये इलाज में खर्च बताया गया। निजी अस्पताल की ओर से कहा गया की संस्थान से पत्र लिखवा लें कि इलाज का खर्चा दिया जाएगा, लेकिन जिम्स की ओर से कोई पत्र नहीं दिया गया। इसके बाद उपदेश को जीबी पंत रेफर कर दिया गया। उपदेश के भाई निशांत भारती ने बताया कि भाई की मौत होने के बाद संस्थान की ओर से कोई जानकारी नहीं ली गई। उपदेश की मां की मौत पहले ही हो चुकी थी। पिता संतोष कुमार भारती भारतीय डाक सेवा से रिटायर हैं। वह बलिया में रहते हैं, जैसी उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली तो वह बेहोश हो गए। उपदेश के शव को बलिया ले जाया गया है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article