गौतम बुद्ध नगर जिले के डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने वाले तत्कालीन अफसरों पर होगी कार्रवाई

Must read

नोएडा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर जिले के डूब क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण की जांच होगी। जहां भी अवैध कॉलोनी काटी जा रही है, उनकी जांच होगी। अवैध निर्माण और कॉलोनी काटने वालों और तत्कालीन अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है. उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर निठारी मामले की पैरवी की समीक्षा की जाएगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में  पत्रकारों से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व में भारत का नाम सबसे पहले लिया जा रहा है। भारत आने वाले निवेशक सबसे पहले उत्तर प्रदेश का नाम लेते हैं। यही कारण रहा की फरवरी महीने में हुई इन्वेस्टर समिट में सबसे अधिक निवेश प्रस्ताव पास मिले। बेतहर पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाई गई. 24 में केंद्र में मोदी सरकार फिर बनेगी। उत्तर प्रदेश में पार्टी 80 सीटें जीतेगी।
सड़कों को सुधारा जाए उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित करके खराब सड़कों की मरम्मत कराएं। आयुष्मान भारत योजना में अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्ड बनाए जाएं। मौर्य ने कहा कि निठारी कांड पर अदालत का आदेश आया है। उस पर टिप्पणी नहीं कर रहे, पर शासन स्तर पर मामले के पैरवी की समीक्षा की जाएगी। आखिर कहां चूक हुई, इस बारे में चर्चा की जाएगी। देवरिया कांड पर उन्होंने कहा कि यह क्रिया की प्रतिक्रिया थी। पूरी घटना पर सरकार को अफसोस है। जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article