गुरुग्राम सेक्टर-15 के एक फ्लैट में लगी आग, दो महिलाओं को बचाया गया

Must read

गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-15 में पार्ट टू में तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। इस दौरान मकान में फंसी एक बुजुर्ग महिला सहित दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना रात को पौने तीन बजे की है। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से फ्लैट में आग लगी थी। आग से फ्लैट में बेड, एसी सहित अन्य फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। मौसम बदलने के साथ ही रातें ठंडी होने लगी हैं। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान इन दिनों 30.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ के अनुसार राज्य में मौसम आमतौर पर 27 अक्टूबर तक शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है, लेकिन एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 28 व 29 अक्टूबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल होने की संभावना है जिससे रात के तापमान में फिर से हल्की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article