गाजियाबाद में शोरूम मालिक की गोली मार हत्या

Must read

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शोरूम मालिक की तावड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या करने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गाजियाबाद के थाना मुरादनगर कस्बा में रहने वाले मुकेश गोयल ने अपना शोरूम खोला ही था तभी बुलेट बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाकर कर उनकी हत्या कर दी। परिवार ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाए हैं।गाजियाबाद के मुरादनगर का मुख्य कस्बा यहां तमाम तरह के बड़े प्रतिष्ठान हैं। इन्हीं में से एक शोरूम है गोयल टेलीकॉम। जहां मोबाइल और उनकी एसेसरीज बिकते हैं। इसके मालिक करीब 43 साल के मुकेश गोयल जैसे ही 9 बजे अपने शोरूम पर पहुंचे तभी गोलियां बरसा कर उनकी हत्या कर दी गई। हत्यारे बुलेट बाइक पर आए थे आसपास के लोग उन्हें देख रहे थे। लेकिन गोली चलने के बावजूद उन्हें यह लगा कि यह शायद बुलेट के सायलेंसर की फायरिंग है। जिसके चलते उन्हें कोई शक नहीं हुआ। परिवार के पुलिस पर भी संगीन आरोप है। परिवार के मुताबिक प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था और इसकी शिकायत पुलिस को भी दी गई थी अगर पुलिस समय से कार्रवाई करती तो यह हत्याकांड ना होता। मुकेश गोयल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article