क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा कई मामलो में वांछित खूंखार अपराधी

Must read

.सोलह से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल है अपराधी
.छः मोबाइल फोन और दो लैपटॉप बरामद
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कई गंभीर वारदातों में वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान दिल्ली के अंबेडकर निवासी देव कुमार उर्फ देवा के रूप में हुई है। देवा ने 4 दिसंबर 2022 को शाम को 08.30 बजे अपने साथियों के साथ दो सगे भाइयों गणेश और भरत, निवासी जे. जे. कालोनी, इंद्रपुरी, नई दिल्ली को अपने घर के पास की दुकान पर कुत्ते को लेकर विवाद में लोहे की रॉड से घायल कर दिया था। इस घटना में पीड़ितों के सिर में गंभीर चोटें आयी व इस सन्दर्भ में थाना इंद्रपुरी में मामला दर्ज किया गया था। तब से आरोपी देव कुमार फरार चल रहा था। आरोपी थाना तिगरी में वांछित था। आरोपी देव कुमार थाना अम्बेडकर नगर का हिस्ट्री शीटर है और वह अपने दिए गए पते पर लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पांच मामलों में जमानत पर छूटने के बाद अदालत में हाजिर नहीं हुआ और फरार हो गया। आरोपी लूट, पुलिस कर्मियों पर हमला, आर्म्स एक्ट और चोरी आदि जैसे 16 से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। वह पिछले २ वर्षो से अधिक समय से विभिन्न अपराधिक मामलों में अदालतों में उपस्थित नहीं हो रहा था द्य आरोपी देव कुमार अपनी गिरफ्तारी बचने के लिए लम्बे समय से फर्जी पहचान बनाकर अलग अलग जगह पर रह रहा था और हाल मे उसने अपना ठिकाना इन्दरपूरी की झूगियों में बना रखा था।
देव कुमार की गिरफ्तारी के लिए, संयुक्त आयुक्त पुलिस एस.डी. मिश्रा और पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने ए.सी.पी सुशील कुमार, अपराध शाखा की देखरेख और निरीक्षक विकास राणा के नेतृत्व में महिला उप निरीक्षक मंजू, उप निरीक्षक परमजीत, उप निरीक्षक मनोज, सहायक उप निरीक्षक संजीव, सहायक उप निरीक्षक सुनील, प्रधान सिपाही दीपक त्यागी, प्रधान सिपाही अनुज, सिपाही जितेन्द्र व सिपाही निशांत की एक टीम गठित की। टीम ने अपराधी के तौर-तरीकों के बारे में पूरी जानकारी और विवरण एकत्र किया। टीम ने सभी उपलब्ध तकनीकी विवरणों पर काम किया, आरोपी व्यक्ति के सभी संभावित ठिकानों की छानबीन की और गुप्त मुखबिरों से आरोपी व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नई दिल्ली के इंद्रपुरी में जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। इसके पास पुलिस ने छह मोबाइल और दो लैपटॉप बरामद किए हैं। आरोपी देव कुमार आंबेडकर नगर, दिल्ली एक खुंकार और दहशतगर्द अपराधी है। वह ठक-ठक गैंग के अपराधियों की संगत में पड़ गया और शराब का आदी हो गया। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वह चोरी और धीरे-धीरे लूट आदि करने लगा। आरोपी पहले लूट, पुलिस कर्मियों पर हमला, आर्म्स एक्ट और चोरी आदि जैसे 16 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article