केजरीवाल का एलजी पर निशाना, नहीं संभल रही कानून व्यवस्था तो इस्तीफा दो

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में गोली मारकर महिला को घायल करने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए। ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती है। वहीं साकेत कोर्ट में गोली चलने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, नये एलजी के आने के बाद दिल्ली की कानून व्यवस्था लगातार बद से बदतर होती जा रही है। कोर्ट में गोलियां चल रही हैं। पुलिस 350 करोड़ के भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। दरअसल, साकेत कोर्ट में आज सुबह वकील की ड्रेस में आए व्यक्ति ने एक महिला पर फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपित ने महिला पर 4 गोलियां चलाई हैं। जिसके बाद महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपित व्यक्ति सस्पेंडेड वकील है और जिस महिला को गोली मारी है वह उसकी पत्नी है। दोनों में पहले से विवाद चल रहा था जिस कारण उसने अपनी पत्नी गोली मार दी। फिलहाल, आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article