केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की हत्या

Must read

लखनऊ  दुबग्गा में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर  के बेटे विकास किशोर के घर पर शुक्रवार तड़के 28 वर्षीय विनय श्रीवास्तव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली विनय के माथे पर मार गई। हत्या की सूचना पर डीसीपी पश्चिम राहुल राज, एसीपी काकोरी अनूप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने मौके से केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे की पिस्टल बरामद कर ली है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी के मुताबिक विनय श्रीवास्तव कन्हैया माधवपुर वार्ड फरीदीपुर के रहने वाले हैं। मृतक के भाई विकास श्रीवास्तव ने बताया कि रात में भाई व‍िनय विकास किशोर के घर पर गया था। वहां अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम और बाबा रहते हैं। वहां चारों लोगों ने भाई के साथ खाना-पिया। इसके बाद उनके बीच झड़प हुई। इसी दौरान भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गई। डीसीपी ने बताया कि चारों आरोपितों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर हत्या के कारणों के बारे में जानकारी की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article