कार की टक्कर से दादी और पोती की गई जान

Must read

फरीदाबाद। गांव पन्हैडा खुर्द में सड़क पार करते समय कार की टक्कर लगने से 80 वर्षीय दादी विद्यावती और उसकी चार वर्षीय पोती महक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार को भगाकर ले गया। थाना छांयसा पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मृतकों का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया है। जानकारी के अनुसार पोती और दादी सड़क पार कर रहे थे तभी एक कार तेज रफ्तार में आई और उनको टक्कर मार मार दी। कार चालक मौके पर नहीं रूका और कार लेकर वहां से फरार हो गया है। पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article