कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज

Must read

बेगलुरू। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता के खिलाफ पॉक्सो केस दर्ज किया गया है। उनके ऊपर 17 वर्षीय लड़की साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। नाबालिग की लड़की की मां की शिकायत पर पॉक्सो (बाल यौन अपराध संरक्षण) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि 81 वर्षीय येदियुरप्पा ने दो फरवरी को एक बैठक के दौरान उसकी बेटी का यौन शोषण किया था। पुलिस के अनुसार, भाजपा नेता पर पॉक्सो कानून की धारा आठ और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है। येदियुरप्पा के खिलाफ सदाशिवनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है। अभी इस पर उनकी या उनके परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पीड़िता की मां ने सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। जब वह एक मामले में न्याय मांगने के लिए 2 फरवरी, 2024 को येदियुरप्पा के घर गई थी, जहां उसकी बेटी केे साथ दुष्कर्म किया गया। फिलहाल पुलिस उक्त मामले में सत्यता की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article