एक इमारत की तीसरी मंजिल में लगी आग, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Must read

नई दिल्ली। भोलानाथ नगर में शुक्रवार सुबह एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। घर में धुंआ भर गया। घर के तीन लोग तो फ्लैट से निकलने में कामयाब हो गए। मगर तीन लोग वहीं फंस गए, जिनमें से दो की मौत हो गई है, जबकि एक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। फर्श बाजार पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। यह हादसा आज सुबह भागीरथ पैलेस में इलैक्ट्रिक डिवाइस की दुकान चलाने वाले मनीष गुप्ता (45) के घर हुआ। पुलिस के मुताबिक, आज सुबह 5:50 बजे फर्श बाजार पुलिस को भोलानाथ नगर की गली नंबर-11 के एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अचेत अवस्था में मनीष और उनके बेटे पार्थ (19) को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। मनीष की हालत नाजुक बनी हुई थी। वहीं फ्लैट से दो शव बरामद हुए। मरने वाले मनीष की पत्नी शिल्पी (42) और बेटा प्रणव (16) हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article