उड़ान रद्द होने पर इंडिगो ने माफी मांगी

Must read

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस ने रांची से दिल्ली जाने वाली उड़ान के यात्रियों को तकनीकी समस्या के कारण विमान में दो घंटे तक रोके रखने के बाद माफी मांगी। इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार, रांची से दिल्ली जाने वाली उड़ान 6E 5024 को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया। रांची से दिल्ली जाने वाली उड़ान मूल रूप से रात 8:40 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण इसमें करीब तीन घंटे की देरी हुई। देरी के दौरान यात्रियों को दो घंटे तक विमान में ही बैठे रहना पड़ा और रात 11:20 बजे उन्हें विमान से उतरने के लिए कहा गया। रांची से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6E 5024 को तकनीकी कारणों से 15 सितंबर को रद्द कर दिया गया। आवश्यक रखरखाव के बाद विमान फिर से परिचालन में आ जाएगा। ग्राहकों को जलपान, रिफंड और वैकल्पिक उड़ान विकल्प प्रदान किए गए। इंडिगो ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article