आंध्र प्रदेश में अचुतापुरम की फार्मा कंपनी में लगी आग में अब तक 17 लोगों की हो चुकी मौत

Must read

आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम में बुधवार को एक फार्मा कंपनी के कारखाने में आग लग गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। घायलों को अनकापल्ली और अचुतापुरम के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि अग्निशमन विभाग छह दमकल गाड़ियों की मदद से बचाव कार्य में लगा हुआ है। अनकापल्ली की जिलाधिकारी विजया कृष्णन ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब सवा दो बजे एसेंटिया एडवांस्ड साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र में हुई। कृष्णन ने बताया कि फैक्टरी में 381 कर्मचारी काम करते हैं। यहां काम दो पालियों में होता है। विस्फोट दोपहर के वक्त भोजनावकाश के समय हुआ। इसलिए कर्मचारियों की उपस्थिति कम थी। संदेह है कि विस्फोट बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि दुर्घटना रेक्टर विस्फोट के कारण हुई, लेकिन कुछ अधिकारियों का मानना है कि जब एक मंजिल से दूसरी मंजिल पर सॉल्वेंट ऑयल पंप किया जा रहा था, तो उसमें रिसाव हो गया और आग लग गई। इसके बाद एक बड़ा विस्फोट हुआ।जिलाधिकारी ने बताया कि कारखाने में फंसे 13 लोगों को बचा लिया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने लोगों की मौत पर दुख जताया है। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार मृतक श्रमिकों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू आज गुरुवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे। उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article