अमृतपाल सिंह के दो और करीबी गिरफ्तार

Must read

मोहाली। खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे का मुखिया अमृतपाल सिंह बीती 18 मार्च से फरार है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में कर रही है। अभी तक अमृतपाल सिंह तो पुलिस की पकड़ में नहीं आया, लेकिन पपलप्रीत सिंह और जोगा सिंह समेत उसके कई करीबी गिरफ्तार हो चुके हैं। अब पंजाब पुलिस ने मोहाली के सेक्टर 88 से अमृतपाल सिंह के दो और करीबियों को गिरफ्तार किया है। अमृतपाल के इन दो करीबियों के नाम गुरजंट सिंह और निशा रानी हैं। दोनों पर अमृतपाल को शरण देने और फरार कराने का आरोप है। पंजाब पुलिस की टीमों ने एक गाड़ी का पीछा करते हुए सेक्टर 88 मोहाली में एक मकान को घेरा। जहां से गुरजंट सिंह और निशा रानी की गिरफ्तारी की गई। पुलिस के सूत्रों का दावा है कि अब अमृतपाल सिंह भी ज्यादा वक्त तक बच नहीं पाएगा और जल्दी ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अभियान छेड़ा था। तब अमृतपाल और पपलप्रीत सिंह पुलिस को छकाते हुए फरार हो गए थे। इसके बाद अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत के कई सीसीटीवी वीडियो सामने आए थे। सीसीटीवी में पता चला था कि अमृतपाल और उसका साथी पंजाब के जालंधर से लेकर हरियाणा और दिल्ली तक घूमे। अमृतपाल ने इस दौरान 2 बार फेसबुक लाइव भी किया। उसने अकाल तख्त के जत्थेदार से सरबत खालसा बुलाने की मांग की थी, लेकिन जत्थेदार ने इसे ठुकरा दिया था। खबर ये भी आई थी कि अमृतपाल अब यूपी के लखीमपुर खीरी इलाके में कहीं छिपा है। उसकी तलाश की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article