अतीक के दोनों बेटों को रखने से मकान मालिक ने किया इनकार

Must read

प्रयागराज।  माफिया अतीक अहमद के नाम से कभी तूती बोलती थी। उसकी हत्या के बाद अब उसी के गढ़ में उसी के बच्चों को लोग अपने घरों में शरण देना नहीं चाहते हैं। अतीक की बहन के मकान मालिक ने अतीक के दोनों बच्चों को अपने घर पर रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद अतीक के दोनों बेटों को अशरफ की ससुराल हटवा स्थित गांव में किसी रिश्तेदार के यहां शरण मिली है। दोनों बेटे घर से बाहर नहीं निकले। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी सतर्क है। बताया जा रहा है कि अतीक की बहन परवीन कुरैशी की मध्य प्रदेश में ससुराल है। वह अपने परिवार के साथ प्रयागराज के कसारी मसारी में किराये के मकान में रहती हैं। उनकी बहन शाहीन के फरार होने पर उसने अतीक के दोनों बेटों को सुपुर्दगी में लेने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई थी। राजरूपपुर स्थित बालगृह (बालक) में रह रहे अतीक के चौथे और पांचवें नंबर के बेटों को सुपुर्द करना था। इसके लिए बाल कल्याण समिति को निर्णय लेना था। इस बीच परवीन कुरैशी के मकान मालिक ने लिखित में दे दिया कि वह अपना मकान अतीक के बच्चों के लिए नहीं दे सकता। उसके मकान में अतीक अहमद के बच्चे नहीं रह सकते हैं। यह मामला सामने आने पर परवीन को अतीक के बच्चों को रखने के लिए दूसरा ठिकाना ढूंढना पड़ा। बाल कल्याण समिति के आदेश पर अतीक के दोनों बेटों को उसकी बुआ परवीन कुरैशी को सौंप दिया गया है। परवीन अपने दोनों भतीजों को लेकर अपने भाई अशरफ के ससुराल हटवा स्थित एक रिश्तेदार के यहां पर शरण ली है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों को बाहरी लोगों से दूर रखा जा रहा है। दोनों भाइयों से किसी से मुलाकात नहीं की।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article