अतीक का खास गुर्गा असद कालिया गिरफ्तार

Must read

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के गिरोह के एक एक लोग को पुलिस गिरफ्तार करने के लिए अपना जाल पूरे देश में बिछाए हुए है। इस मामले में पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए अतीक के एक खास असद कालिया को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। कालयिा माफिया अतीक का बेहद करीबी सदस्य बताया जाता है। असद कालिया कई मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। एसओजी ने अतीक अहमद के खास गुर्गे को धूमनगंज और पूरामुफ्ती पुलिस के साथ घेरकर दबोचा। उसके दो और साथी भी पकड़े गए हैं। उससे तमाम घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। दिसंबर 2021 से अब तक असद के खिलाफ धमकाने और रंगदारी मांगने के चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। असद की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। डीसीपी नगर दीपक ने बताया कि असद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर असलहे भी बरामद किए जाने का प्रयास हो रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article