अंगीठी जलाकर सोए दंपती की मौत

Must read

नई दिल्ली। बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सो जाना एक परिवार को काफी भारी पड़ गया। बंद कमरे में दम घुटने से कमरे में सो रहे पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे में दो महीने का बच्चा जीवित बचा है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस इस हादसे की जांच में जुटी है। हादसे में जान गंवाने वालों के नाम मानव व नेहा हैं। मानव पत्नी व बच्चे के साथ पोचनपुर गांव के पास रहते थे। इन्होंने किराये का कमरा ले रखा था। बुधवार सुबह इनके पड़ोसी ने इनके घर के बाहर कोई हलचल नहीं देखी। इस बीच उन्हें बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। काफी देर तक जब बच्चा रोता रहा तब उन्होंने कमरे की खिड़की को खोला और अंदर झांककर देखा। उन्होंने पाया कि फर्श पर लेटा बच्चा रो रहा है, वहीं बच्चे के माता-पिता बेसुध हैं। उन्होंने फौरन मामले से पुलिस को अवगत कराया। मानव के स्वजन ने बताया कि मानव व उनकी पत्नी दोनों कामगार थे, लेकिन पत्नी नेहा इन दिनों बच्चे की देखभाल के कारण घर में ही रहती थी। मानव चार भाई थे। दिल्ली में मानव के अलावा एक और भाई रहते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article